पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामूहिक विवाह समारोह में तीन समाजों के 165 जोड़े परिणय बंधन में बंधे

सामूहिक विवाह समारोह में तीन समाजों के 165 जोड़े परिणय बंधन में बंधे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाटपिपल्या. पाटीदार छात्रावास में सामूहिक विवाह समारोह की रस्में हुईं।

हाटपिपल्या | अक्षय तृतीया पर 18 अप्रैल को विभिन्न समाज के 165 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पाटीदार समाज के 90 जोड़े, सैैंधव समाज के 72 जोड़े एवं विश्वकर्मा समाज के 3 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। स्थानीय पाटीदार छात्रावास में 90 जोड़ों के लिए तीनों समाज के लोग इकट्ठा हुए। वर-वधू को आशीर्वाद दिया। सेंधव समाज, विश्वकर्मा समाज के जोड़ों को भी समाज के वरिष्ठजनों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की।

जाट समाज : 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेे

सतवास |
नर्मदा क्षेत्रीय जाट समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया पर बुधवार को कन्नौद रोड सतवास में हुअा। आचार्य पं. संतोष शर्मा बीचकुआं के सान्निध्य में फेरे हुए। आयोजन समिति अध्यक्ष राहुल देदड़, सचिव मुकेश जाट मसूरिया ने बताया सम्मेलन में 25 जोड़े परिणय बंधन में बंधे। उपाध्यक्ष राजेश देदड़, राधेश्याम कलिया, संतोष सारण, दीपक सारण, सुरेश धांसल, सहसचिव रोहित गोल्या, दीपक पटेल निमासा, कोषाध्यक्ष आनंद पटेल गजाखेड़ी, भागीरथ लामरोड़ आदि ने विवाह सम्मेलन के लिए आभार माना।

खबरें और भी हैं...