पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हितग्राहियों और युवा मोर्चा के 11 स्पेशल कार्यकर्ताओं का बैज लगाकर सम्मान किया

हितग्राहियों और युवा मोर्चा के 11 स्पेशल कार्यकर्ताओं का बैज लगाकर सम्मान किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजयुमो के ‘चलो पंचायत महाअभियान’ के अंतर्गत कन्नौद मंडल की विभिन्न पंचायतों में युवा मोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे।

संगठन के निर्देशानुसार भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता 14 मई, सोमवार को कन्नौद मंडल की 39 ग्राम पंचायतों में पहुंचे। वहां पहुंचकर आम नागरिकों एवं हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से अगवत कराया। हितग्राहियों एवं युवा मोर्चा के स्पेशल 11 कार्यकर्ताओं का बैज लगाकर सम्मान किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जाट एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष डाॅ. विजय गुर्जर के अनुसार संगठन के निर्देश पर कन्नौद मंडल के अंतर्गत आने वाली 39 ग्राम पंचायतों में भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। प्रभारी वक्ता के रूप में डाॅ. विजय गुर्जर, प्रवीण धूत, भारत शर्मा थे। ग्राम ननासा में इस अवसर पर सरपंच गुलाब मर्सकोले, शिवराम मंडलोई, डाॅ. विजय गुर्जर, रामअवतार बड़ौदिया, श्रीप्रसाद टेलर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भिलाई में प्रभारी वक्ता के रूप में राजेश जोशी, रतवाय में जगदीश खोजा, काटकूट में पवन जैन, मांगीलाल खत्री पहुंचे।

खबरें और भी हैं...