पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुसमानिया के पास महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, शिनाख्त नहीं हुई

कुसमानिया के पास महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, शिनाख्त नहीं हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कुसमानिया

कुसमानिया से आठ किमी दूर वन विकास निगम के कक्ष क्र. 269 नांदोन व विक्रमपुर के बीच के जंगल के नाले में सूखे पत्तों के नीचे एक महिला का शव मिला है। मृतका की उम्र 35 साल के करीब है। लाश चार से पांच दिन पुरानी बताई गई। नीले कलर की साड़ी पहनी हुई थी, पानी की बॉटल पास में खाली पड़ी मिली है। शव सड़ने से शिनाख्त नहीं हो पाई। तेंदूपत्ता तुड़ाई का काम होने से किसी श्रमिक ने शव को देखा और गांववालों को सूचना दी। ग्राम के जितेंद्र शुक्ला ने चौकीदार गोलू शिवराम के माध्यम से हरण गांव पुलिस चौकी पर सूचना की। चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने मुआयना किया। खातेगांव टीआई तहजीब काजी भी आए। शव को परीक्षण के लिए भेजा गया। विक्रमपुर के डिप्टी रेंजर भी आए। फोन पर लोकेशन के आधार पर जानकारी मिली कि घटनास्थल खातेगांव नहीं, बल्कि कन्नौद थानाक्षेत्र अंतर्गत आता है। इसके बाद कन्नौद थाना टीआई विश्वदीपसिंह परिहार आए और विवेचना की। महिला मंगल सूत्र, टॉप्स पहने हुए थी, माथे पर बिंदिया लगी हुई है। टीआई सिंह ने बताया पहचान का प्रयास किया जा रहा है। महिला की हत्या की गई है और साक्ष्य छुपाने की कोशिश की है। प्रकरण दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...