चापड़ा| अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी परिषद के द्वारा पूरे देश में समाज की गणना की जा रही है। उसी के तहत देवास जिले में रहने वाले सामाजिक बंधुओं की गणना की गई। अखिल भारती वैष्णव बैरागी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन दास वैष्णव ने बताया कि पूरे जिले में जिस भी गांव में भी सामाजिक बंधु रह रहे हैं वहां पर समाज के पदाधिकारियों ने जाकर सामाजिक बंधुओं की गणना की। देवास जिले में आठ तहसीलों में जाकर सामाजिक बंधुओं की गणना की गई जिसमंे देवास तहसील के 221 गांव, टोंकखुर्द तहसील में 111 गांव, सोनकच्छ तहसील में 131 गांव, बागली तहसील में 201 गांव, कन्नौद तहसील में 64 गांव, खातेगांव तहसील में 164 गांव, हाटपिपलिया तहसील के 97 गांव, सतवास तहसील के 106 गांव सहित पूरे जिले के 1095 गांवों की गणना की गई। अभी तक पूरे जिले 20 हजार से अधिक सामजिक बंधुओं की गणना की जा चुकी है । वैष्णव ने बताया की देवास जिले मे बचे हुए सामाजिक बंधुओं की गणना जारी है। पूरे देश में गणना के बाद समाज की एक स्मारिका बनाई जाएगी, जिसमें सभी सामाजिक बंधुओं का बायोडाटा रहेगा। गणना करने में अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी परिषद के उज्जैन संभाग प्रभारी उंकार दास बैरागी, देवास जिला अध्यक्ष प्रेम दास बैरागी आदि गणना कर रहे हैं।