विधानसभाक्षेत्र में 27 करोड़ रुपए में दो पक्की सड़कें बनेगी
कन्नौद | विधानसभा क्षेत्र की दो प्रमुख सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं पंचायत तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय मप्र ने स्वीकृत है। पिपल्यानानकर से कोलारी तक 11.3 किमी लंबी सड़क 11.85 करोड़ रुपए में बनेगी। गादिया (नीमखेड़ा) से किलोदा पी, पिपलानी, अमोदा, बरवई, भटासा एवं अजनास तक भी सड़क बनेगी। इसकी लंबाई 24.19 किमी है, लागत 14.78 करोड़ रु. आएगी।
मोर्चा मंडल ने मंत्री आर्य का स्वागत किया
हाटपिपल्या | मंत्री लालसिंह आर्य का अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल के अध्यक्ष मानसिंह टाटिया के नेतृत्व में स्थानीय स्कूल चौराहे पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। रमेश मरमट, सीताराम डोरिया, राजेश गोयल, जुगल रलोती, दिनेश रलोती आदि मौजूद थे।