सेनजी की मूर्ति का अनावरण किया, चल समारोह निकाला
कन्नौद. सेन समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।
भास्कर संवाददाता | कन्नौद
नगर में सर्व सेन समाज द्वारा शुक्रवार को संत शिरोमणी सेनजी महाराज की 718वीं जयंती मनाई गई। समाजजन द्वारा नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जो पुलिस थाने के सामने सेनजी महाराज तिरपाटी से प्रारंभ हुई। यात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं एवं राजनैतिक दलों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा के समापन पर वार्ड 11 में थाने के सामने स्थापित की गई संत शिरोमणी सेनजी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया गया। इसके पश्चात समाजजन द्वारा सेनजी महाराज की पूजन एवं महाआरती की गई। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं मेघावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में समाजजन का लाइब्रेरी परिसर में सहभोज का आयोजन किया गया। कैलाश परिहार, राजकुमार वर्मा, गुलाब वर्मा, राजेंद्र श्रीवास, गणेश श्रीवास, अजय श्रीवास, पप्पू वर्मा, चम्पालाल वर्मा, भागीरथ वर्मा, भोला सेन, राजेश वर्मा, दीपक वर्मा सहित मातृशक्ति एवं समाजजन उपस्थित थे।