कन्नौद | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह का गुरूवार कन्नौद में प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक पं.आशीष शर्मा के नेतृत्व में आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।
राकेश सिंह ने कहा आने वाले विधान सभा के चुनाव में जुट जाए और पुन: भाजपा की सरकार बनाए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री माया पटेल, जिलाध्यक्ष गोपीकिशन व्यास, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जाट, राजेश जोशी, शिव पटेल, विजय गुर्जर, हरिराम करवाडा, भारत शर्मा, मांगीलाल खत्री आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेशाध्यक्ष को नगर के मुख्य मार्ग से बाइक रैली की अगवानी में बस स्टैंड तक लाया गया।
संबाेधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सिंह।