पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईवे पर भूसे से भरे वाहन नियमों की कर रहे अनदेखी, नहीं हो रही कार्रवाई

हाईवे पर भूसे से भरे वाहन नियमों की कर रहे अनदेखी, नहीं हो रही कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | खातेगांव

इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर इन दिनों भूसा परिवहन करने वाले वाहन बड़ी मात्रा में देखे जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक ये वाहन बैतूल, हरदा से खातेगांव-कन्नौद होते हुए इंदौर पहुंचते हैं। वाहन संचालक निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक भूसा लादकर न केवल यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खुले आम निकलते हैं बल्कि इनके कारण दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। लेकिन इस ओर पुलिस विभाग का कोई ध्यान नहीं है।

वाहन के साइड में भी दो से तीन फीट भरा रहता है भूसा : वाहन अपने साइड से 2 या 3 फीट बाहर तक भूसा भरकर चलते हैं। जिस कारण सड़क पूरी तरह ढंक जाती है। दूसरे ये वहां यातायात के किसी भी नियम का पालन नहीं करते हैं। ओवरलोड होने के साथ-साथ इन वाहनों पर बैक लाइट, रिफ्लेक्टर, लाल झंडा, संकेतक या कोई भी निशानी नहीं होती। नागरिक संजय शर्मा ने कहा कि जब ये वाहन सड़क से निकलते हैं तो पूरी सड़क रोक लेते हैं और सामने से या पीछे से आने वाले वाहन के लिए कोई जगह नहीं बचती। कई बार ओवर टेक करने वाले वाहन इनकी वजह चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।

कई बार भूसे को ढंकने वाली तिरपाल में छेद हो जाते हैं। जिसकी वजह से उसमें से भूसा निकलता रहता है और ये पीछे आ रहे दोपहिया वाहन चालक के लिए खतरनाक साबित होता है। और तो और इनके कॅरियर पर भी कई बार 3-4 मजदूर बैठे रहते हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि हम समय-समय पर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करते हैं।

इस तरह ओवरलोड होकर खतरनाक तरीके से निकलते हैं वाहन।

खबरें और भी हैं...