पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 वर्ष बाद मिला खातेदारी का अधिकार

20 वर्ष बाद मिला खातेदारी का अधिकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्नौज | भदेसर उपखंड क्षेत्र की सुखवाड़ा ग्राम पंचायत पर आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर में राजस्व विभाग के 256 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिसमें नामान्तरण 113, गैर खातेदारी से खातेदारी के दो, पंचायती राज विभाग के 56 प्रकरणों का निस्तारण किया। शिविर के दौरान रामलाल पिता मोड़ा भील को 20 वर्ष बाद खातेदारी अधिकार पत्र सौंपा गया।

उपखण्ड अधिकारी मांगीलाल रैगर के दिशा निर्देशन में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा इन्द्रसिह राजपूत को ट्राइसाइकिल दी गई। शिविर में राजस्व, पंचायती राज, कृषि, सिंचाई, जलदाय, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन आयुर्वेदिक, चिकित्सा, शिक्षा, बिजली, खाद्य सुरक्षा आदि विभागों के अधिकारियों ने जन समस्याओं का निराकरण किया। सरलाई व भोई कॉलोनी गांव में श्मशान भूमि आवंटित करने के प्रस्ताव दिए गए। विकास अधिकारी मोहित दवे, कार्यवाहक तहसीलदार सुनीता सांखला, ग्राम विकास अधिकारी भरत मेनारिया सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...