पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती महोत्सव: महिलाओं व बच्चों के बीच हुईं क्रिकेट, भजन गायन की प्रतियोगिताएं

परशुराम जयंती महोत्सव: महिलाओं व बच्चों के बीच हुईं क्रिकेट, भजन गायन की प्रतियोगिताएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांटाबांजी. ब्राह्मण समाज के लोगों ने जयंती के अवसर पर की भगवान परशुराम की पूजा अर्चना।

कांटाबांजी| ब्राह्मण समाज कांटाबांजी द्वारा भगवान परशुराम जयंती को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया गया है।

आयोजन के पहले दो दिनों में बच्चों और महिलाओं बीच जूनियर, सीनियर क्रिकेट, 1 मिनट प्रतियोगिता, जस्ट चिट, भजन गायन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू शर्मा और सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में बच्चे और महिलाएं अत्यंत उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर राजेश पंडित, गोपाल शर्मा, सुनील मिश्रा, पवन शर्मा, दीपक शर्मा, श्रीब्राह्मण समाज महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता शर्मा, कंचन शर्मा, कविता शर्मा और समाज की अन्य महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आज निकलेगी शोभायात्रा: मुख्य समारोह 18 अप्रैल को भवन में भगवान परशुराम पूजन होगा। दोपहर 3 बजे मुख्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर परशुराम चौक पहुंचेगी। जहां महाआरती का आयोजन किया जाएगा। चौक पर ही बाहर से आए हुए अतिथियों का स्वागत कर उन्हें मुख्य समारोह स्थल लाया जाएगा। जहां विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण और सामाजिक भोज किया गया है।

खबरें और भी हैं...