पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाजसेवा को लगातार जारी रखने मारवाड़ी युवा मंच के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

समाजसेवा को लगातार जारी रखने मारवाड़ी युवा मंच के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांटाबांजी| कांटाबांजी मारवाड़ी युवा मंच विकास शाखा के नए पदाधिकारियों ने साल2018-19 ओंकारमल भवन में अध्यक्ष मयंक जैन की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में समाजसेवा को जारी रखने शपथ ली।

इस समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा विपक्ष के नेता पाटनागड़ विधायक कनकवर्धन सिंहदेव, मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नकुल अग्रवाल, शपथविधि अधिकारी राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच रिंकू अग्रवाल और उनके साथ ही प्रांतीय उपाध्यक्ष मारवाड़ी युवा मंच मंचासीन रहे।

इस अवसर पर नए अध्यक्ष कैलाश जैन, आकाश अग्रवाल सचिव, निखिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के साथ ही अन्य पदाधिकारियों को भी रिंकू ने शपथ दिलाई। मुख्य वक्ता जाने माने वरिष्ठ सीए नकुल अग्रवाल ने मायुमं को देश का सबसे बड़ा गैर सरकारी सेवा संगठन बताते हुए कहा कि यह संगठन बिना किसी सरकारी सहयोग के निरंतर जनसेवा में सक्रिय है। सिंहदेव ने भी मायुम को सेवाभावी संगठन बताते हुए अपने सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया। शपथ अधिकारी रिंकू ने समाज में फ़ैल रही प्रिवेंडिग संस्कृति, शादियों में अनावश्यक खर्च आदि कुरीतियों के खात्मे का युवाओं से आह्वान किया। इस शपथ समारोह में प्रोत्साहित करने उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कांटाबांजी. मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने ली शपथ।

खबरें और भी हैं...