कांटाबांजी| पूर्व तट रेलवे की ओर से चलाए जा रहे महिला सुरक्षा अभियान के अंतर्गत संबलपुर मंडल के कांटाबांजी रेलवे स्टेशन में भी महिला सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया गया। रेल सुरक्षा बल अधिकारी दीपक कुमार ने स्टेशन में घूम-घूम कर महिला यात्रियों को सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा की गए व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए मोबाइल नंबर 182 पर टोल फ्री कॉल किया सकता है।