कांटाबांजी|पालिका द्वारा शहर में एक हजार स्ट्रीट लाइट जल्द ही लगाई जाएगी। नगर पालिका के अस्थायी सभागृह में पालिका निर्वाही अधिकारी लक्ष्मण दास ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक हाजी मोहम्मद अय्यूब खान ने स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन किया और 1000 स्ट्रीट लाइट शीघ्र ही लगाने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने अपनी पुत्री स्व. नसीमा खानम की स्मृति में पालिका कार्यालय में ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। समारोह में पार्षद चन्द्रमा बाग़, दर्शनादेवी जांगड़ा, परमानंद पुटेल, मिनती सागर, देवराज यादव, समाजसेवी अमूल्य नाग, दीवारो बारीक, सुरेश दास, नीलमणि बाग़, अजय बाग़, मनोज राय आदि उपस्थित रहे।