चुनौतियों का सामना करने के बताए तरीके
श्रीहरि भवन में अग्रवाल सभा ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता और सचिव संजय अग्रवाल के संयोजन में “मेरी बेटी मेरा अभिमान” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।
मुख्य वक्ता व भारतीय जैन संगठन के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंगी रायपुर ने अविवाहित युवतियों को सामाजिक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के तरीके बताए। उन्होंने युवाओं से कहा कि परिवार को समय दें। इस सफलता को देखते हुए वृहद स्तर पर कार्यशाला का जल्द आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सम्बलपुर से पहुंचे उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक जालान और अतिथि प्रांतीय महासचिव विजय केडिया मौजूद थे।
संचालन ट्रस्ट के सहसचिव राजेश अग्रवाल ने किया। कार्यशाला को सफल बनाने कोषाध्यक्ष राजू छापड़िया, उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य संजय अग्रवाल, ललित आर्य, अजय अग्रवाल, तिलक जैन, विनोद जैन, विनोद झरवालिया, कैलाश अग्रवाल, नरेश जैन, निलेश लाठ और कैलाश अग्रवाल का योगदान रहा।
मेरी बेटी मेरा अभिमान
श्रीहरि भवन में अग्रवाल सभा ट्रस्ट की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया
कांटाबांजी. मेरी बेटी मेरा अभिमान विषय पर कार्यशाला हुई।