पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भौतिकता दूर हो जाए तो जीवन में समस्याएं हो जाएं कम

भौतिकता दूर हो जाए तो जीवन में समस्याएं हो जाएं कम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांटाबांजी| अन्नपूर्णा परिवार और मारवाड़ी युवा मंच प्रगति महिला शाखा ने मानस भवन में जीने की कला सिखाने 6 दिवसीय शिविर का आयोजन किया। दोपहर 3 से साम 7 बजे तक चले महिला व पुरूषों ने हिस्सा लिया।

रायपुर के प्रकृतिविद योगेश शास्त्री ने लोगों को जीवन में तनाव कम करने, परिवार में सामंजस्य स्थापित करने और जीवन को भरपूर जीने की कला के बारे में विस्तृत जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि मनुष्य भौतिकता से अगर थोड़ा दूर हो जाए तो उसके जीवन में समस्या व तनाव कम हो जाएंगे। अगर हम सही ढंग से जीवन जीए तो परिवार में आपसी सौहार्द्र बना रहता है। उन्होंने बताया कि आजकल की शिक्षा इंसान को केवल लिखना-पढ़ना ही सिखाती है, वहीं इस शिक्षा नीति में मानव बनाने पर कोई जोर नहीं है। जीवन विद्या शिविर के इस कोर्स में मानव शिक्षा का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। यह प्रस्ताव अमरकंटक के ए.नागराज द्वारा तैयार किया गया है। इस शिविर को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच प्रगति शाखा अध्यक्ष मोनिका गुप्ता, ऋतु अग्रवाल के साथ-साथ अन्य सभी पदाधिकारीगण, सदस्य सहित अन्नपूर्णा परिवार के सुशील शर्मा और ज्ञानेश्वरी शर्मा का विशेष योगदान रहा। शिविर समापन पर प्रगति शाखा ने शास्त्री को मोमेंटो भेंट किया।

कांटाबांजी. अन्नपूर्णा परिवार और मारवाड़ी युवा मंच प्रगति महिला शाखा ने मानस भवन में आयोजित किया गया कार्यक्रम।

खबरें और भी हैं...