पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोकृपा कथा का समापन आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेछवा | समीप के ग्राम गनेड़ी में श्रीकृष्ण गो शाला समिति के तत्वावधान में चल रही सात दिवसीय गोकृपा कथा का समापन बुधवार को होगा। मंगलवार को कथा वाचक साध्वी प्रतिमा ने कहा कि जिस स्थान पर गाय को पूजनीय माना जाता है, वहां कलियुग के दुष्प्रभाव स्वतः ही खत्म हो जाते हैं। पलसाना के महंत मनोहर शरण महाराज ने कहा कि देवत्व स्वरूपा गोमाता का पूजन कई कष्टों का निवारण करने वाला है। भगवान ने गोभक्तों को अपने ह्रदय में स्थान दिया है। मंगलवार को कथा श्रवण करने दूरदराज से भारी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंचे।

भामाशाह ने डांसरोली गोशाला को एक लाख रुपए दिए

दांतारामगढ़ | कामधेनु गोशाला डांसरोली को गिरधारी लाल परसवाल व गंगाराम परसवाल ने एक लाख रुपए का आर्थिक सहयोग दिया है। गोशाला के भूराराम बिजारणियां ने बताया कि भामाशाह ने गोशाला में गायों के चारे के लिए एक लाख रुपए दिए हैं। गोशाला की प्रबंध कार्यकारिणी ने भामाशाह का आभार प्रकट करते हुए अभिनंदन किया।

दीप उत्सव के साथ मनाई भगवान शनि की जयंती

कांवट | कस्बे के लोहरवाड़ा बस स्टैंड पर स्थित शनि मंदिर में मंगलवार को दीप उत्सव के साथ शनि जयंती मनाई गई। मंदिर पुजारी अशोक भार्गव ने बताया कि इस अवसर पर शनि प्रतिमा का फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया व मंदिर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया। शाम को शनि प्रतिमा के समक्ष श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर महाआरती के साथ जयंती मनाई।

खबरें और भी हैं...