पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में पानी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शिविर में पानी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत जुगलपुरा में लंबे समय से व्याप्त पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने पर अटल सेवा केंद्र में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में ग्रामीणों नेे जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। बढ़ते मामले को देखकर खंडेला पंचायत समिति प्रधान मूलचंद वर्मा लोगों से काफी समझाइश की, लेकिन गामीण पेयजल व्यवस्था करने की मांग करते रहे। आखिर में प्रधान ने कस्बे के वार्डों में जाकर पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। वार्डों में भी प्रधान को जगह-जगह महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों की पेयजल समस्या को देखकर प्रधान ने कस्बे में शीघ्र एक ट्यूबवैल लगवाने की घोषणा की। तब जाकर गामीण शांत हुए। राजस्व लोक अदालत व न्याय आपके द्वारा शिविर में नामकरण, खाता विभाजन, सीमाज्ञान, राजस्व निकलें, सीमाज्ञान के आवेदन सहित 276 मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर में खंडेला एसडीएम भागीरथ सांख, पंचायत समिति प्रधान मूलचंद वर्मा, बिजली विभाग के एईएन हंसराज मीणा, जलदाय, राजस्व, कृषि, पशु चिकित्सक, पंचायतीराज के कई अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

पलसाना | सूजावास में न्याय आपके द्वार शिविर लगा। शिविर उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा के सानिध्य में शुरू हुआ। इसमें पांच पट्टे गीगाराम, कैलाशचंद शर्मा, भैरूराम, नेमसिंह, धीरेंद्र सिंह को मौके पर वितरण किए गए। सहायक कलेक्टर बृजेंद्र मीणा, एसडीएम ओमप्रकाश शर्मा, तहसीलदार रेखा यादव, सरपंच हेमसिंह, उपसरपंच बिदामी देवी, ग्राम सेवक सुमन सैनी, पंचायत प्रसार अधिकारी बलवीर सिंह, महेंद्र सिंह मीणा, महेंद्र सिंह शेखावत आदि थे।

डाबला | न्याय आपके द्वार शिविर जीलो में लगा। एसडीएम जेपी गौड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार सरदार सिंह गिल, नायब तहसीलदार सतवीर यादव, विकास अधिकारी सुशीला यादव, जीलो सरपंच छाजूराम गुर्जर मौजूद थे। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना। शिविर के दौरान कई मामलों का निस्तारण किया गया।

थोई | क्षेत्र के कल्याणपुरा थोई गांव में अटल सेवा केंद्र में शिविर लगा। पंचायत प्रसार अधिकारी रामकरण ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर के दौरान छह पट्‌टे मौके पर ही वितरण किया गया।

रैवासा| ग्राम पंचायत सुजावास में एसडीएम ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में न्याय आपके द्वार शिविर लगा। सरपंच हेमसिंह त्रिलोकपुरा ने बताया कि ग्रामीणों को 25 पट्टे दिए गए तथा खाद्य सुरक्षा योजना, भामाशाह योजना, मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन आदि कई योजनाओं के बारे में बताया गया तथा मौके पर समस्याओं का समाधान किया गया। सरपंच ने बताया कि शिविर में ज्यादा फोकस बिजली निगम का रहा। जेईएन संदीप यादव ने मौके पर ही फार्म भरवाकर कनेक्शन जारी किए।

रैवासा. सुजावास में ग्रामीणों को पट्‌टा देते अधिकारी।

खबरें और भी हैं...