कपासन | सिंहपुर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर के अंतर्गत छात्रों ने वहां राजकीय चिकित्सालय में श्रमदान किया व पक्षियों के लिए परिंडे बांध जीव दया का संदेश दिया।
शिविर में भाग लेने वाले 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने चिकित्सालय में श्रमदान कर क्यारियों की खुदाई व सफाई की तथा पौधों को पानी पिलाया। शिविर प्रभारी सुभाष नंदवाना ने बताया कि शनिवार को चिकित्सालय परिसर में पक्षियों के पानी पीने के लिए परिंडा भी लगाया गया। चिकित्सालय के गोपाल लाल पायक मेलनर्स ग्रेड प्रथम ने नियमित परिंडे में जल भरने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शिक्षक बंशीलाल खटीक तथा चिकित्साकर्मी व विद्यार्थी मौजूद थे।