पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अहिल्या बाई जयंती के लिए बनाए प्रभारी

अहिल्या बाई जयंती के लिए बनाए प्रभारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | अभा पूर्बिया गाडरी महासभा की जिला शाखा की बैठक प्रदेशाध्यक्ष रतनलाल पूर्बिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें महाराणी अहिल्या बाई होल्कर की 293वीं जयंती मनाने के लिए प्रभारी मनोनीत किए। प्रवक्ता गोपाल सागर ने बताया कि जुलूस एवं आमसभा प्रभारी गोपाल चामटीखेड़ा, भोजन व्यवस्था समिति का भैरूलाल, लालूराम, खेल प्रतियोगिता का नारायण हाड़ा, रामेश्वर, सांस्कृतिक कार्यक्रम का नाथूलाल, कालूराम, प्रचार-प्रसार समिति का गोपाल, राजू, श्रवण, पप्पू, रामरतन, रक्तदान कार्यक्रम का सुरेश पाल, मदन चौहान को बनाया। 18 मई को सावा, 19 को भादसोड़ा, 20 को कपासन, 21 को राशमी, 22 को पांडोली, 23 को गंगरार, कांटी एवं बूढ़ ब्लाक की मीटिंग का निर्णय भी लिया गया।

खबरें और भी हैं...