कार्यकर्ताओं को शक्ति एप की जानकारी दी
कपासन | निम्बाहेड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शक्ति एप के संबंध में बैठक आयोजित की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनंदीराम खटीक के मुख्य आतिथ्य हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को शक्ति एप के बारे में जानकारी दी गई। निम्बाहेड़ा के पूर्व सरपंच शंकरलाल सुवालका, ओबीसी कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष लोकेश जाट, हरीश सुवालका ने विचार व्यक्त किए।