लोक परिवहन बस के कांच फोड़े, स्टाफ के साथ मारपीट
चित्तौड़गढ़ | रोडवेज के बस चालकों-परिचालकों द्वारा लोक परिवहन बस सेवा स्टाफ के साथ मारपीट व तोड़फोड़ का मामला पुलिस कोतवाली में दर्ज हुआ है। राजसमंद जिले के रेलमगरा निवासी मुकेश कुमार टांक ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी लोक परिवहन बस चित्तौड़ से कपासन वाया रेलमगरा चलती है। 8 मई को कोतवाली के सामने रोडवेज बस स्टैंड के बाहर रोडवेज के कुछ चालक-परिचालकों ने उससे मारपीट की।