पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व विधायक ने गिनाई गहलोत शासन की उपलब्धियां तो बिफर गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष, बोले संगठन की बात बोलो...

पूर्व विधायक ने गिनाई गहलोत शासन की उपलब्धियां तो बिफर गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष, बोले संगठन की बात बोलो...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस भले ही विस चुनाव से पहले एकजुटता की बाते कहती हो, लेकिन बावजूद इसके कांग्रेस में अभी भी किस कदर गुटबाजी है। यह बुधवार को फिर उस समय सार्वजनिक हो उठी, जब कांग्रेस के पूर्व विधायक शंकरलाल बैरवा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ के बीच तकरार हो गई। स्थिति ये बनी कि जिलाध्यक्ष की टोकाटोंकी पर उखड़े पूर्व विधायक माइक तक फैंक कर जाने लगे। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी तक हो गई। हुआ यूं कि गत दिनों घोषित नवनियुक्त ब्लाक कांग्रेस बी अध्यक्ष प्रकाश चौधरी का पदभार ग्रहण समारोह बुधवार को नगर में स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक शंकरलाल बैरवा ने संबोधित किया।

पूर्व विधायक बैरवा जब अपने संबोधन में पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के दौरान विधानसभा क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियां गिनाते हुए बता रहे थे। खासकर कांग्रेस राज में यहां सरकारी कालेज, राशमी, भूपालसागर एवं भदेसर में उपखंड कार्यालय खुलवाने एवं रिकॉर्ड तोड़ कार्य करवाने की बाते कही। इस बीच बैरवा का भाषण जारी ही था। तभी वहां मंच पर सबसे अगली पंक्ति में बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ को एक बारगी पूर्व विधायक बैरवा का भाषण नागवार गुजरा। धाकड़ ने बैरवा को भाषण के बीच में ही टोंक दिया। खासकर धाकड़ पूर्व विधायक बैरवा को संगठन पर बोलने की बात कहने लगे। इस पर पूर्व विधायक बैरवा बोले कि वह कांग्रेस सरकार की बात ही बोल रहे हैं। अशोक गहलोत की नहीं। अगर आप इस बारे में रोकते हो तो ये लो आपका माइक। मैं तो चला। अब बैरवा माइक एक और धकेल कर जाने लगे तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया। एक बारगी वहां लोग सकते में आ गए। इस बीच अब पूर्व विधायक बैरवा के समर्थकों ने पार्टी जिलाध्यक्ष धाकड़ को ही घेरते हुए जिलाध्यक्ष के खिलाफ हाय हाय के नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे खासा माहौल गरमा गया। हालांकि वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व नपाध्यक्ष प्रमोद मोदी, नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश चाष्टा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष सिंह राणावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं के बीच बचाव कर मामला सुलझा कर माहौल शांत कर कार्यक्रम शुरू करवाया।

दावेदारी भी जताई | कपासन विधायक पद के एक दर्जन से अधिक दावेदारों ने लिया सम्मेलन में भाग

सुबह काम संभाल, दिया एकजुटता का संदेश

भास्कर संवाददाता | कपासन

कपासन | कांग्रेस कार्यालय के नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश चौधरी का पदभार ग्रहण समारोह हुआ। विधानसभा उपाध्यक्ष गुड्डू खान ने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवनियुक्त प्रकाश चौधरी का पदभार ग्रहण समारोह कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता प्रकाश चौधरी ने की। पदभार ग्रहण के बाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर समारोह आयोजित हुआ। जिसमें जिले एवं विस क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन भेरू बारेगामा ने किया। पूर्व विधायक शंकरलाल बैरवा, पूर्व प्रधान सुभाष सिंह राणावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दिनेश चाष्टा, एआईसीसी सदस्य आनंदी राम खटीक, बद्री जाट जगपुरा, भैरूलाल गाडरी, शोभालाल गाडरी, पूर्व प्रधान गोविंदसिंह शक्तावत, सुशीला बुनकर, गौतम विजयवर्गीय, विपिन यादव, पीयूष त्रिवेदी, अहसान पठान, प्रमोद मोदी, ओमप्रकाश, अंजुमन सदर अशफाक तुर्किया, सेक्रेट्री सैयद असलम अली, रोशन मेवाड़ी, शंकर प्रजापत सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।

स्थानीय गुट बाजी भी सामने आई, नहीं आए प्रधान, कुछ जनप्रतिनिधि...

इधर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में स्थानीय पंस के प्रधान भैरूलाल चौधरी, नपा के नेता प्रतिपक्ष विनोद बारेगामा, उपप्रधान दुर्गाशंकर तिवाडी सहित उनके समर्थक, पंचायत क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, नगरपालिका के छह में से चार पार्षद आदि समारोह में सम्मिलित ही नहीं हुए। समारोह में स्थानीय विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से विधायक के लगभग एक दर्जन दावेदार कार्यक्रम में जरूर सम्मिलित हुए, जो कार्यकर्ताओं से मेल जोल करते दिखे।

खबरें और भी हैं...