कपासन | नगर की समाजसेवी संस्था रक्त मित्र मंडल की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 20 मई को होगा। संस्था के उज्ज्वल दाधीच ने बताया कि स्थानीय रामलालजी की धर्मशाला में रविवार को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक शिविर का आयोजन होगा। संस्था के अरुण बाबेल, राकेश सोमानी ने शहरवासियों से रक्तदान करने का आह्वान किया।