पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरीद केंद्र: 5 दिन से तुलाई बंद, किसान भड़के सरपंच के दखल पर खरीद शुरू

खरीद केंद्र: 5 दिन से तुलाई बंद, किसान भड़के-सरपंच के दखल पर खरीद शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालीजी का बराना| खरीद केंद्र पर 5 दिन से गेहूं की तुलाई नहीं हो रही। शनिवार को किसान आक्रोशित होकर पंचायत भवन गए और सरपंच से दखल चाहा।

शनिवार को एफसीआई अधिकारी सुबह 10 बजे तक नहीं आए, जिससे तुलाई दोपहर 12 बजे शुरू हुई। किसान फतेचंद्र बागला, मोडूलाल मीणा, रघुवीर मालव, महावीर शर्मा ने बताया कि केंद्र पर 5 दिन से गेहूं के ढेर लगे हैं, लेकिन तुलाई नहीं हो रही। सरपंच बुद्धिप्रकाश गोचर ने किसानों को बताया कि एफसीआई एरिया मैनेजर पवन से फोन पर वार्ता हो चुकी है, सभी किसानों के गेहूं की तुलाई पूरी की जाएगी। निरीक्षक नरेश सोनी 12 बजे केंद्र पर पहुंचे और तीनों कांटों पर तुलाई शुरू कराने से आक्रोश शांत हुआ।

झालीजी का बराना. सरपंच से शिकायत करते आक्रोशित किसान।

केंद्र पर दीमक लगने की शिकायत
केंद्र निरीक्षक नरेश सोनी बताया कि खरीद केंद्र पर दीमक लगने की शिकायत को देखते हुए विभागीय आदेशों के अनुसार जिन किसानों के ढेर लगे हुए हैं, उनकी ही तुलाई की जाएगी। कोई भी किसान परिसर पर नया ढेर नहीं लगाए। परिसर को सोमवार तक परिवर्तन कर दूसरे स्थान पर निर्धारित करने के बाद तुलाई होगी। सरपंच द्वारा कापरेन रोड पर खाली खेत को दिखाया, जिसकी स्वीकृति लेकर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...