केशवरायपाटन में विशुद्धमति माताजी का ससंघ मंगल प्रवेश
केशवरायपाटन| आर्यिका विशुद्धमति माताजी का ससंघ श्रीमुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में जैन समाज ने बैंडबाजों के साथ मंगल प्रवेश करवाया। कापरेन से अतिशय क्षेत्र में पहुंचने की सूचना पर अतिशय क्षेत्र प्रबंध कार्यकारिणी, जैन समाज व महिला मंडल शहर के प्रवेशद्वार पर पहुंचे और माताजी ससंघ के पादप्रक्षालन किया। शहर में जगह-जगह स्वागतद्वार व रंगोली सजाई गई।
वे कोटा में 22 अप्रैल को स्टेशन जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह प्रवेश एक ऐतिहासिक होगा, इस प्रवेश में संपूर्ण जैन समाज, सभी समितियां, सभी मंडल, ग्रुप शामिल होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजमल पाटोदी ने दी।
केपाटन. विशुद्धमति माताजी का शहर में हुआ मंगल प्रवेश।