पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिशन इंद्रधनुष: जिले के 8 गांवों में 66 बच्चों और प्रसूताओं को लगाया जाएगा विशेष टीका

मिशन इंद्रधनुष: जिले के 8 गांवों में 66 बच्चों और प्रसूताओं को लगाया जाएगा विशेष टीका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| बूंदी सहित प्रदेश के 30 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं प्रतापगढ़ को छोड़कर) के चयनित 599 गांवों में ग्राम स्वराज अभियान के तहत 23 व 24 अप्रैल को मिशन इंद्रधनुष अभियान चलेगा। इसमें टीकाकरण से वंचित रहे जन्म से 2 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीका लगाकर उन्हें प्रतिरक्षित किया जाएगा। इस अभियान का द्वितीय चरण 21 व 22 मई तथा तृतीय चरण 19 व 20 जून को आयोजित होगा।

सीएमएचओ ने सभी बीसीएमएचओ को अभियान की तैयारियों, हैड काउंट सर्वे का अपडेशन, ड्यू लिस्ट तैयार कर सत्यापित करने, लाभार्थियों के अभिभावकों को प्रेरित करने हेतु चयनित केंद्रों पर 20 अप्रैल को विशेष एमसीएचएन दिवस आयोजित कर व्यवस्थाएं सुचारू बनाने के निर्देश दिए हैं। आरसीएचओ डॉ. जेपी मीणा ने बताया कि संबंधित प्रधान, पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंच द्वारा उनके क्षेत्रों में 23 अप्रैल को मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। समस्त बीसीएमएचओ को चयनित गांवों में 2 वर्ष की आयु तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का हैड काउंट सर्वे का सत्यापन, टीकाकरण सत्र हेतु उपयुक्त स्थल का चयन करने के निर्देश दिए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को मिशन इंद्रधनुष अभियान की जिला, ब्लाॅक एवं सेक्टर स्तर से दैनिक मॉनिटरिंग एवं समीक्षा बैठकें आयोजित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। साथ ही टॉस्क फोर्स द्वारा नियमित समय पर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

जिले के इन गांवों में लगाएंगे टीका

आईईसी सीओ अस्मा खान ने बताया कि बूंदी जिले के चयनित 8 गांवों में यह अभियान 23 व 24 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बूंदी ब्लॉक श्योपुरिया की बावड़ी, शिव शक्ति का खेड़ा, बांगा माता, बिजनावर, मंडावरा, नैनवां ब्लॉक के कैथूदा, हिंडौली ब्लॉक के शंकरपुरा, कापरेन ब्लॉक के इंद्रपुरिया में यह अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान में चिन्हित 13 गर्भवती महिला व 53 बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम स्तर पर सत्र से 2 दिन पूर्व माइकिंग एवं आईईसी सामग्री का प्रदर्शन भी प्रमुखता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में अन्य विभागों से भी सक्रिय सहयोग लिया जाएगा।

मिशन इंद्रधनुष अभियान को जिले में सफल बनाने के लिए प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। -डॉ. सुरेश जैन, सीएमएचओ, बूंदी

खबरें और भी हैं...