कापरेन| कस्बे में गुर्जर समाज ने 5 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह 11 बजे छतरी के चौक स्थित श्रीदेवनारायण मंदिर परिसर में बैठक की। इसके बाद दोपहर 1 बजे उपतहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में श्री देव नवयुवक मंडल अध्यक्ष दीपक धाभाई, आरक्षण संघर्ष समिति जिला उपाध्यक्ष देवराज लावड़ा, तहसील अध्यक्ष पप्पू चांदीजा, देवसेना तहसील अध्यक्ष रामचरण, मुकेश धाभाई, राजेश कसाना, विजय फागणा, कृपाशंकर जुवाना, शिवप्रकाश रिंगण, सीताराम टोडवला, प्रेमशंकर डोई, विनोद बोर्डिया, गजानंद डोई, दिनेश खोलवाल, रामहेत, अभिषेक, कालूलाल, प्रदीप, धनराज गुर्जर, कौशल, सौरव, बंटी भैरुप्रकाश, देवेंद्र धाभाई मौजूद थे।