पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां बेटी को ट्रेन पर छोड़ने जा रहा था, ट्रेलर में बाइक फंसी, मासूम की मौत, दोनों घायल

मां-बेटी को ट्रेन पर छोड़ने जा रहा था, ट्रेलर में बाइक फंसी, मासूम की मौत, दोनों घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंद्रगढ़. मेगा हाइवे पर ट्रेलर में फंसी बाइक।

स्पीड ब्रेकर की जरूरत: बड़ तिराहे के पास पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। शुक्रवार को भी ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार छह वर्षीय बालिका की मौत हाे गई। वहीं, मां-बेटे गंभीर घायल हो गए। क्षेत्रवासियों ने इस स्थान पर रीडकोर कंपनी से ब्रेकर बनाने की मांग की है।

रीडकोर कंपनी प्रबंधक, मेगा हाइवे के परियोजना निदेशक और कलेक्टर को पत्र भेजकर हालात बताएंगेे। यहां दुकानदारों एवं ठेले वालों से सड़क को संकरा कर दिया गया है। अब उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कृष्ण गढ़वाल, थानाप्रभारी

इधर, देईखेड़ा में बस से उतरते समय गिरा युवक, पीछे के पहिये से कुचलकर मौत
देईखेड़ा. कस्बे के देवनारायण बाग के पास शुक्रवार शाम चलती बस से उतरते समय यात्री पीछे के पहिये के नीचे आ गया। जिससे कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिस ने आकर मुआयना किया। शव को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। थानाधिकारी हरिराम चौधरी ने बताया कि डडवाड़ा निवासी रामदेव मीणा पुत्र भीमराज मीणा इंद्रगढ़ की ओर से एक निजी बस में सवार होकर देईखेड़ा की ओर आ रहा था। गांव आने से दो किमी पहले ही देवनारायण बाग के पास चलती बस में से उतरने लगाए तभी बस के पीछे के टायर के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर आकर शव का पंचनामा तैयार करके परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार बस को कापरेन थाने पर जब्त कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...