शास्त्र भेंट कर किया सम्मान, जैन समाज ने कापरेन में निकाला जुलूस
आर्यिका विशुद्धमती माताजी के मंगल प्रवेश के दूसरे दिन शुक्रवार को आर्यिका गणिका पदारोहण समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। समाजबंधुओं ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। दोपहर बाद जैन नसियांजी से बैंडबाजों के साथ आर्यिका विशुद्धमती माताजी का ससंघ जुलूस निकाला, जो समारोह स्थल पहुंचा।
भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति
जुलूस में महिलाओं व युवाओं ने धार्मिक धुनों पर खूब नृत्य किया। समारोह स्थल पर संगीतकार सत्येंद्र कुमार एंड पार्टी द्वारा स्वागत गान व नृत्य के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जहां बोलियों के बाद पाद प्रक्षालन कोटा के अतिथियों व शास्त्र भेंट सुशीला कटारिया द्वारा किया। इससे पहले सुबह साढ़े आठ बजे जैन नसियांजी में माताजी ने प्रवचन दिए। मंच का संचालन अशोक बाकलीवाल ने किया।
कापरेन. आर्यिका गणिका विशुद्धमती माताजी के पदारोहण समारोह में उपस्थित।
कापरेन. आर्यिका विशुद्धमती माताजी ससंघ प्रवचन करते हुए।
इनकी रही मौजूदगी: सकल दिगंबर जैन समाज के राजेंद्र पाटनी, अशोक बाकलीवाल, लालचंद पापड़ीवाल, महावीर सोनी, छोटूलाल गोधा, अभिलाष चौधरी, राजेश जैन, राजेंद्र पापड़ीवाल, अशोक कुमार, रमेश नगेदा, विमलचंद जैन सहित जैन महिला मंडल, जैन युवा परिषद के जितेंद्र पापड़ीवाल, शरद कुमार, संजय कुमार सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। वहीं जुलूस में श्रेयांशनाथ दिगंबर जैन युवा परिषद के मनोज वेद, संदीप पाटनी, विनोद काका, वीरेंद्र नगेदा, गौरव पाटनी, नवीन सोगाणी, शैलू कटारिया, कौशिक, मनोज बाकलीवाल, मनोज शाह, पुलकित पाटनी सहित युवाओं ने उत्साह से भाग लिया।
मोक्ष मार्ग में अनुशासन का महत्व है: जैनाचार्य
बूंदी का गोठड़ा. अलोद कस्बे में श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में शुक्रवार को प्रवचन करते हुए जैनाचार्य सुकुमालनंदी महाराज ने कहा कि मोक्ष मार्ग में शासन का नहीं अनुशासन का महत्व है। लोग आत्मा को संयम में नहीं रखना चाहते। आपके भीतर एक आत्मा हैं इसका एहसास प्रति क्षण करो मौन शब्दों से अधिक शक्तिशाली होता है। यदि हमें किसी भी समस्या का आमंत्रण नहीं देना चाहते है तो मौन रहना श्रेयस्कर है और यदि किसी समस्या को सुलझाना है तो मौन रहना श्रेष्ठतम हैं। उन्होंने कहा कि अपने शरीर को पवित्र शुद्ध और सुरक्षित रखे, ताकि व सशक्त होगा तो उसमें साधना संभव होगी। जैन समाज के प्रवक्ता प्रमोद सावला ने बताया कि धर्मसभा से पूर्व मंगलाचरण पाठ आयुषी गोधा ने, मंगल दीप प्रज्वलन धर्मचंद जैन ने किया। बाल वर्ग धर्म परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर माही सावला को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को एक दिन के प्रवास पर जैनाचार्य संघ सहित चेंता गांव के लिए बिहार करेंगे।