पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केपाटन और कापरेन मंडी में 1.12 करोड़ रुपए से होगा विकास, मिलेंगी सुविधाएं

केपाटन और कापरेन मंडी में 1.12 करोड़ रुपए से होगा विकास, मिलेंगी सुविधाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों, व्यापारियों व मजदूरों की सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार ने केपाटन व कापरेन गौण मंडी में विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 12 लाख की राशि स्वीकृत की है। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष बाबूसिंह जादौन ने बताया कि मंडी में विकास कार्यों के लिए किसानों, व्यापारियों द्वारा मांग सड़क व लेबर शेड व जनसुविधाओं की मांग की जा रही थी। इस पर विधायक व खाद्य आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने सरकार को मंडी के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाए थे। राशि स्वीकृत करवाने से किसानों, व्यापारियों व मजदूरों की समस्याओं का निस्तारण हो सकेगा। मंडी सचिव एनके स्वर्णकार ने कहा कि मंडी परिसर में सीसी सड़क के लिए 61 लाख 25 हजार, जनसुविधाओं में 3 लाख 60 हजार, लेबर शेड के लिए 20 लाख की राशि व कापरेन गौण मंडी में लेबर शेड के लिए 20 लाख व हाईमास्ट लाइट के लिए 7 लाख 45 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत हुई राशि के टेंडर प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जा रही है।

खबरें और भी हैं...