आपदा से बचाव का प्रशिक्षण 1 मई से
बूंदी| आमजन, विद्यार्थियों व सरकारी, गैर सरकारी कर्मचारियों को आपदा के बचाव के तरीकों की जानकारी देने के लिए 1 मई से प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे।
इसके तहत 1 मई को सुबह 10 बजे पुरानी कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण, 2 मई को सुबह 10 बजे केंद्रीय विद्यालय रजत गृह, 3 मई को सुबह 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवां, 4 मई को सुबह 10 बजे उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़ रोड बूंदी में आयोजन होगा। 5 मई को सुबह 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाखेरी, 6 मई को 10 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूंदी में शिविर लगेगा। वहीं, 7 मई को सुबह 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केशवराय पाटन, 8 मई को सुबह 11 बजे पंचायत समिति तालेडा, 9 मई को सुबह 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 10 मई को सुबह 10 बजे राजकीय महाविद्यालय बूंदी, 11 मई को सुबह 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देई में कार्यक्रम होगा। 12 मई को सुबह 11 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कापरेन, 13 मई को सुबह 10 बजे नगर परिषद बूंदी, 14 मई को सुबह 11 बजे पंचायत समिति कार्यालय हिंडौली तथा 15 मई को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नॉलेज पार्क प्रशिक्षण होगा।