कापरेन में कविताओं ने मोहा, प्रतिभाओं को किया सम्मानित
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास समिति बूंदी की ओर से डाॅ. बीआर अंबेडकर स्टेडियम में कवि सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें 150 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को डाॅ. अंबेडकर फैलोशिप प्रमाण-पत्र दिया गया। कवियों की कमान रामविलास रखवाला ने संभाली। किशनलाल वर्मा मुख्य सूत्रधार थे।
जगदीश भारती ने दलित जागो रे गीत पढ़ा, ओम झपायता ने बदल्यो जमानो कविता पढ़ी, गौरीशंकर सोनोरा ने देशभक्ति कविता उनके कैसे छमा करें हम जहां आतंकी पलते है, खुमान सिंह परिहार ने बहुत से लोग आए है बहुत से लोग जाएंगे, सत्येंद्र वर्मा ने सत्ता के गलियारों को चीज सुनाई देती है, यहां हमेशा बस रोटी की भीख सुनाई देती है ने खूब वाह वाही लूटी। रामावतार बजारा ने जाग उठो अब भीम सैनिकों आगे कदम बढ़ाना है, किशन वर्मा ने धार्मिक पाखंड पर चोट करते हुए भरम भगाद्यो धरम देवता कविता पढ़ी और ढेरो तालियां बटोरी।
कविताओं ने भी बांधे रखा
कवयित्री आशा रानी जैन ने वो दिन कभी तो आए खुश हो जहान सारा कविता सुन पूरी पांडाल तालियों से गूंज उठा। जगदीश भारतीय ढोटी ने मंदर का डोबा को डोरो म्हारा हाथ क बंध्यो कविता पढ़ी तो स्रोतागणों ने जय भीम के नारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अंत मे राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन किया। पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, अंबेडकर फाउंडेशन चेयरमैन डाॅ. डीके मेघवाल, पूर्व विधायक सीएल प्रेमी, पूर्व विधायक घासीलाल मेघवाल आदि मौजूद थे। रात दस बजे भीम कवि सम्मेलन भीम वंदना से शुरू हुआ।
समिति अध्यक्ष प्रेमशंकर मेघवाल, उपाध्यक्ष रामकरण मीना, सचिव सुरेशकुमार मीना, प्रवक्ता सुरेश जिंदल, कोषाध्यक्ष गिरिराज बैरवा, संगठन मंत्री मुरलीधर मीना सहित समिति सदस्य मौजूद थे।
कापरेन. कवि सम्मेलन में कविता प्रस्तुत करता कवि।
49 लाख की लागत के अंबेडकर भवन का शिलान्यास
इंद्रगढ़. सुमेरगंजमंडी मार्ग पर मंत्री बाबूलाल वर्मा, सफाई आयोग अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल, राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, प्रधान प्रशांत मीणा ने 49 लाख रुपयों की लागत से बनने वाले अंबेडकर भवन का भूमि-पूजन व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इंद्रगढ़ शहर में विद्युत विभाग के एईएन कार्यालय खोले जाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। राज्यसभा के सांसद रामकुमार वर्मा एवं सफाई आयोग के अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल ने कहा कि अंबेडकर का सपना था कि देश में भाईचारा, समरसता और समाज में एकता रहनी चाहिए। मुख्य रूप से पालिका चेयरमैन बृजमोहन गर्ग, मंडल अध्यक्ष ललित श्रीमाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सेन, महिला मोर्चा अध्यक्ष बजरंगी देवी आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीलेश तिवारी, धन्नालाल सैनी, रमेशचंद्र जैन, पार्षद सुनीलकुमार सेन, अनिल सैनी, इंसाफ अली, मंडल महामंत्री हेमराज गौतम, वरिष्ठ नेता दुर्लभचंद जैन, छीतर राणा, कृष्णकुमार शर्मा, सूरजमल सैनी, मेघराज चौधरी, बाबूलाल महावर एवं उपखंड अधिकारी गरिमा लाटा, ईओ चंद्रकला वर्मा, जेईएन गजेंद्र मीणा एवं कई पदाधिकारी मौजूद थे।