आग से 2000 बीघा खेत की नौलाइयां जलीं
जयस्थल. क्षेत्र के करवाला की झोपड़िया व दोताना गांव के बीच खेतों की नौलाइयों में रविवार दोपहर बाद आग लग गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर गए और खेतों के नौलाइयों को हांका गया। तब भी आग पर काबू नहीं पाया गया।
गेंडौली पुलिस को सूचित करने पर मौके पर जाप्ता पहुंचा, लेकिन बूंदी, केपाटन व कापरेन से दमकलें घटनास्थल पर एक घंटे देरी से पहुंची। बाद में ग्रामीणों की सहयोग पर आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग से 1500 से 2000 बीघा खेत में नौलाइयां जल गईं। इससे किसानों के सामने भूसे का संकट उत्पन्न गया है। करवाला की झोंपडिय़ां सरपंच त्रिलोक मीणा, उपसरपंच राजवेंद्र गुर्जर, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश जांगिड़, जयस्थल उपसरपंच शादीन मीणा, हरिमोहन मीणा, रामलाल गुर्जर आदि मौजूद थे।
जयस्थल. दोताना के खेतों में आग बुझाती दमकल।