कापरेन से विशुद्धमती माताजी ससंघ विहार
कापरेन। रविवार को कोटा की ओर विहार करते हुए माताजी।
कापरेन| शहर में आर्यिका गणिका विशुद्धमती माताजी के 12 अप्रैल को ससंघ मंगल प्रवेश के बाद गत तीन दिन से चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों का शनिवार रात समापन हुआ। रविवार को उनका ससंघ विहार कोटा के लिए बैंडबाजे के साथ हुआ।
जैन समाज अध्यक्ष राजेंद्र पाटनी ने बताया कि वे अरनेठा में रात्रि विश्राम के बाद केपाटन के लिए विहार करेंगे तथा कोटा में उनका चातुर्मास होगा। इससे पूर्व शनिवार रात को आर्यिका गणिका विशुद्धमती माताजी के प्रवचन हुए तथा महाआरती की गई। इस दौरान अशोक बाकलीवाल, महावीर शाह, अभिलाष चौधरी, राजेंद्र कटारिया, प्रवीण पटौदी, जितेंद्र पापड़ीवाल, राजेंद्र सोनी, संदीप पाटनी, विनोद जैन, मनोज वेद, महावीर पटौदी, गौरव पाटनी, अंतिम जैन, वीरेंद्र नगेदा, नवीन सोगाणी, शुभम सोनी, राहुल सोगाणी, मनोज शाह, दीपक शाह, अक्षय पाटनी, ऋषभ जैन, नरेंद्र जैन सहित अन्य जैनबंधु शामिल थे।