हटाए गए सदस्यों को काम पर लगाओ, वरना आंदोलन
देईखेड़ा| जिलेभर में स्वच्छ भारत मिशन में कार्यरत डीआरजी सदस्यों को सेवामुक्त करने के आदेशों के बाद से ही मिशन में मुख्य भूमिका निभाने वाले युवाओं के सामने बेरोजगारी की तलवार लटकती नजर आ रही है। सदस्यों ने कापरेन में मंत्री, राज्य सफाई आयोग अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद को ज्ञापन देकर समाधान करने की मांग की।
चार सूत्रीय मांगों में प्लेसमेंट एजेंसी को हटाकर नियमित मासिक पर लगाने, हटाए गए पुराने सदस्यों को पुनः कार्य पर लगाने, अब तक किए गए कार्यों का प्रमाणित अनुभव प्रमाण पत्र देने तथा फील्ड में कार्य करते वक्त स्वयं की सुरक्षार्थ कलेक्टर से हस्ताक्षरयुक्त पहचान पत्र कॉर्ड दिए जाने की मांग शामिल है। जिलेभर से ज्ञापन देकर लौटे डीआरजी पदाधिकारी जिलाध्यक्ष सांवरिया नागर, उपाध्यक्ष सुनील मीणा, कोषाध्यक्ष भोलाशंकर मीणा, जिला संगठन मंत्री पुरुषोत्तम सैनी, सचिव राजूलाल गुर्जर, महामंत्री महेंद्र वर्मा सहित अन्य सदस्य बृजराजसिंह, गजेंद्र कुमार, मीना कुमारी, चम्पा सोनी, संतोष कुमार ने शामिल थे।