पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंदरों के हमले में युवक छत से गिरकर घायल

बंदरों के हमले में युवक छत से गिरकर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में हो रहे लाल व काले मुंह के बंदरों के आतंक से शहरवासियों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। रविवार को भी लाल मुंह के बंदरों ने मकान की छत से एक युवक को नीचे गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार शहर के जोश्या का खेड़ा वार्ड के रामेश्वर गौतम रविवार सुबह छत पर गया था। तभी अचानक आए बंदरों ने हमला कर दिया। इससे वह नीचे गिर गया। उसके दोनों पैरों में फ्रेक्चर हो गया। शहरवासियों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...