मैला ढोने वालों के सर्वे को लगेगा शिविर
बूंदी| राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से जिले में मेन्युअल स्केवेंजर्स (हाथ से मैला उठाने वाले) का सर्वे करवाया जाएगा। सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सविता कृष्णिया बताया कि 6 दिसंबर 2013 से मेन्युअल स्केवेंजर्स अधिनियम 2013 प्रभावी होने के बाद किसी भी समय मेन्युअल स्केवेंजर्स में लगे व्यक्तियों की पहचान की जाएगी। इसके लिए जिले में कम से कम तीन या चार शिविर लगाए जाएंगे। यह सर्वे 30 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा। 18 अप्रैल को नगरपालिका इंद्रगढ़, 19 को नगरपालिका कापरेन, 20 को पंचायत समिति तालेड़ा तथा नगरपालिका भवन नैनवां में शिविर आयोजित होंगे। सभी शिविरों का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।