कस्बे के अटल सेवा केंद्र पर शनिवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने जनसुनवाई की, जिसमें ग्रामीणों ने जयस्थल माइनर में चल रहे पक्के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री काम में लेने का आरोप लगाया। इस पर मंत्री ने सीएडी के एक्सईएन पुरुषोत्तम चित्तौड़ा को फटकार लगाई और सही तरीके से निर्माण कार्य करने की बात कही।
मंत्री ने एक्सईएन से यहां तक कह दिया कि अगर ड्यूटी करना है तो सही तरीके से करो, वरना मुझ से बुरा कोई नहीं होगा। इतना सुनने के बाद एक्सईएन से कुछ कहते नहीं बना। ग्रामीणों ने नहर के पास पानी की निकासी के लिए ड्रेन खुदाई कराने, पेयजल की व्यवस्था, पशु अस्पताल की हालत सुधारने, नाली निर्माण, ग्रेवल सड़क मंत्री ने जयस्थल के सीनियर सैकंडरी स्कूल में खेल मैदान के लिए 12लाख रुपए नरेगा से दिलवाने का आश्वासन दिया।
नाराजगी
जयस्थल में खाद्यमंत्री बाबूलाल वर्मा की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने नहरों में घटिया सामग्री के उपयोग का लगाया आरोप
जयस्थल। जनसुनवाई करते मंत्री वर्मा।
ये क्षेत्रीय नेता मौजूद रहे: इस दौरान केपाटन प्रधान प्रशांत मीणा, बाबूसिंह जादौन, कापरेन मंडल अध्यक्ष रूपनारायण मीणा, करवाला की झोपड़ियां सरपंच त्रिलोक मीणा, भैरुलाल नागर, महावीर नागर, तुलसीराम नागर, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश जांगिड़, उपसरपंच शादीन मीणा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार बागला, जिपस धनराज गुर्जर, जगदीश गौतम, सुरेंद्र शर्मा, नितेश लाटा, बृजेश शर्मा मौजूद थे।
सरपंच ने विकास के कामों पर सवाल उठाए
स्थानीय सरपंच चंद्रकला जांगिड़ ने उपस्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत, कुरेल नदी पर पुलिया बनवाने, जलोदा पंचायत में एक करोड़ से अधिक की लागत से बनाई पेयजल टंकी पर सवालिया निशान लगाए। खामियों की जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। इस पर मंत्री ने दो ट्यूबवेल एक हैंडपंप लगाने की घोषणा की। दोताना में जानवरों के लिए खेल बनवाने की मांग रखी और कहार बस्ती में 2 हैंडपंप लगाने की घोषणा की। कोड़क्या बालाजी गांव में प्राइमरी स्कूल को क्रमोन्नत करवाने की मांग रखी। साथ ही मेणोली से करवाला की झोपड़िया तक ग्रेवल सड़क के लिए 5 लाख की घोषणा की। करवाला की झोपड़ियां पंचायत में गौरव पथ को चौड़ा करवाने के लिए ग्रामीणों ने अवगत करवाया। मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि मेज नदी से पाइप लाइन डलवाकर घर-घर पानी की सप्लाई होगी।
मुझे नहीं फटकारा-एक्सईएन
सीएडी के एक्सईएन पुरुषोत्तम चित्तौड़ा ने कहा कि मंत्री वर्मा ने काम की प्रोग्रेस जानी थी। मुझे कहीं नहीं फटकारा गया है, क्योंकि जयस्थल माइनर में चल रहे निर्माण कार्य की मैं खुद मॉनिटरिंग कर रहा हूं और ग्रामीणों की सुविधा के अनुरूप काम कराने में लगा हूं।