कापरेन| नगर पालिका के वार्ड 17 हाड्याखेड़ा में जलदाय विभाग द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन के लिए ठेकेदार ने सीसी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे कर दिए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। पार्षद प्रहलाद मेघवाल, नरेश गुर्जर, पप्पूलाल, मुकुटबिहारी, नवलकिशोर मीणा, राजेंद्र मीणा, महेंद्र कुमार ने बताया कि डेढ़ माह पहले जलदाय विभाग ने पाइप लाइन बिछाने के लिए सीसी सड़क की खुदाई की गई थी, लेकिन लाइन डालने के बाद ठेकेदार ने सड़क के गड्ढों को दुरुस्त नहीं किया। इससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है।