पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेलीमेडिसिन सेवा का दायरा बढ़ा, 500 मरीज उठा चुके लाभ

टेलीमेडिसिन सेवा का दायरा बढ़ा, 500 मरीज उठा चुके लाभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. जिला अस्पताल और कापरेन सीएचसी पर चल रही टेलीमेडिसन सेवाओं लाभ अब जिले के मरीजों को मिलना शुरू हो गया है। अब तक 500 मरीज इसका लाभ उठाकर स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों को बूंदी में ही जयपुर सवाई मानसिंह अस्पताल के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का परामर्श मिल रहा है, जिससे लोगों को जयपुर आने-जाने की परेशानी से निजात मिल रही है।

पहले रैफरल आधार पर ही सेवा का उपयोग हो रहा था, अब खुद मरीज इस सेवा की मांग करने लगे हैं। यही कारण है कि अब सेवा की मांग बढ़ने लगी है। इसमें चर्म फिजिशियन, न्यूरो, अस्थि, गायनिक व शिशु रोग संबंधी सेवाएं दी जा रही है। जिले में मरीजों को कम समय और कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञों की सेवाएं दिलाने के उद्देश्य से आमजन को घर के नजदीक सुपर स्पेशलिटीज सेवाएं मिल रही हैं।

राहत की खबर

जिला अस्पताल और कापरेन स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज की आधुनिक सेवाओं से मिलने लगी रोगियों को राहत

बूंदी. ऑन लाइन टेलीमेडिसन से परार्मश देते जयपुर के डॉक्टर।

बूंदी. जिला अस्पताल और कापरेन सीएचसी पर चल रही टेलीमेडिसन सेवाओं लाभ अब जिले के मरीजों को मिलना शुरू हो गया है। अब तक 500 मरीज इसका लाभ उठाकर स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों को बूंदी में ही जयपुर सवाई मानसिंह अस्पताल के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का परामर्श मिल रहा है, जिससे लोगों को जयपुर आने-जाने की परेशानी से निजात मिल रही है।

पहले रैफरल आधार पर ही सेवा का उपयोग हो रहा था, अब खुद मरीज इस सेवा की मांग करने लगे हैं। यही कारण है कि अब सेवा की मांग बढ़ने लगी है। इसमें चर्म फिजिशियन, न्यूरो, अस्थि, गायनिक व शिशु रोग संबंधी सेवाएं दी जा रही है। जिले में मरीजों को कम समय और कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञों की सेवाएं दिलाने के उद्देश्य से आमजन को घर के नजदीक सुपर स्पेशलिटीज सेवाएं मिल रही हैं।

दिन और समय तय: टेलीमेडिसन प्रशिक्षित स्टाफ रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि सोमवार से शनिवार सुबह 8 से रात 8 बजे तक स्त्री रोग विशेषज्ञ-बाल रोग विशेषज्ञ व जनरल फिजिशियन की सेवाएं उपलब्ध हैं। सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक ऑर्थोपीडिशियन सेवाएं प्रत्येक सोमवार को स्किन एवं वीडी सेवाएं प्रत्येक सोमवार व बुधवार को गेस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट व ऑन्कोलोजिस्ट मंगलवार को एंडोक्रोनोलॉजिस्ट बुधवार को कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं गुरुवार व शनिवार को पीएमआर गुरुवार को नेफ्रोलॉजिस्ट-न्यूरोलॉजिस्ट शुक्रवार को तथा यूरोलॉजिस्ट विशेषज्ञों की सेवाएं मिलेंगी।

टेलीमेडिसिन से ऐसा होता है इलाज: प्रभारी डॉ. पवन भारद्वाज ने बताया कि मरीज के उपचार के दौरान विशेषज्ञ की सेवाओं की आवश्यकता होने पर मरीज को टेलीमेडिसिन कक्ष में भेजते हैं। कक्ष में नर्सिंग स्टाफ मरीज की जांच रिपोर्ट पोर्टल में दर्ज कर विशेषज्ञ से सलाह के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस करवाते हैं। जयपुर स्थित विशेषज्ञ से ऑनलाइन परामर्श मिल जाता है। विशेषज्ञ की सलाहनुसार टेलीमेडिसिन कक्ष के उपकरणों की सहायता से मरीज की जांचें ऑनलाइन देखी जा सकती है। दवाओं संबंधी प्रिस्क्रिप्शन भी ऑनलाइन दी जाती है।

खबरें और भी हैं...