कापरेन: राहगीरों को मिलेगा ठंडा पानी
कापरेन| कस्बे के शिवनगर में शिवज्योति सामाजिक संस्था की ओर से गर्मी में शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ लगाई गई। प्याऊ के साथ ही पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर नियमित पानी भरने का संकल्प लिया। इस दौरान गणेशकुमार, गिरिराज सुमन, विजयबहादुर सिंह, बजरंगलाल मीना, राजेंद्र राठौर, दुर्गालाल सुमन, हम्मीदहुसैन नियाजी, गोपाल खारोल मौजूद रहे।