कापरेन. शहर के वार्ड 6 के गांधी चौक के पास एक मकान में रविवार सुबह चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसे मौके पर पहुंचे थानाधिकारी वासुदेव चारण की होशियारी से बुझाया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
रविवार सुबह साढ़े 5 बजे शांतिबाई बैरागी ने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हा जलाया सिलेंडर ने आग पकड़ ली। महिला के चिल्लाने पर परिजन व मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने तुरंत पुलिस व गैस एजेंसी को फोन किया तो थानाधिकारी व एजेंसी के कर्मचारी कंवरलाल गुर्जर, रामराज गुर्जर, ओमप्रकाश सहित अन्य मौके पर पहुंचे तथा एसएचओ की होशियारी से सूती कपड़े को पानी में भिगोकर आग को बुझाया जा सका। इस दौरान परिजन राजेंद्र, धनराज बैरागी सहित लक्ष्मीनारायण गोस्वामी, गोलू पांचाल, महेंद्र राजपुरोहित, अशोक कुमार, श्यामबिहारी, नारायण सिंह, हनुमान गुप्ता, रवि पांचाल ने हादसा टालने में सहयोग किया।