देईखेड़ा| रोटेदा में रविवार दोपहर 12 बजे पुलिस चौकी के पास एक बाइक फिसलने से पति-प|ी व दोनों बच्चे चोटिल हो गए। लोगों ने उन्हें कापरेन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया है। बाइक चालक भीमराज गोस्वामी ससुराल से प|ी सुनीता 30 वर्ष, दोनों पुत्र आलोक 11 वर्ष व पवन 7 वर्ष बाइक से अपने गांव करवाला की झोंपड़ियां जा रहे थे। रोटेदा में पुलिस चौकी के पास जर्जर सड़क पर बाइक फिसलने से चोटिल हो गए। राहगीरों ने कापरेन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया है। भीमराज के दाएं पैर में फ्रेक्चर व प|ी व बच्चों को भी चोट आई हैं।