कापरेन| केशवरायपाटन उपखंड मुख्यालय पर आयोजित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जिपस मुरली मीणा के शपथ ग्रहण समारोह में अंबेडकर फाउंडेशन चेयरमैन डीके मेघवाल कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव पंकज मेहता थे। अध्यक्षता डीसीसी अध्यक्ष सीएल प्रेमी की। कार्यक्रम में घनश्याम लाल, हरिनारायण, सुरेशकुमार, रामावतार तथा इंद्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा सहित अशोक कुमार, गिरिराज, सोहनलाल शामिल हुए।