कापरेन व बांसी में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
कापरेन। परिंडे बांधते भारत विकास परिषद के कार्यकर्ता।
बांसी। डोडी में परिंडे बांधते नेहरू युवा मंडल सदस्य।
कापरेन| कस्बे में बुधवार को भारत विकास परिषद कार्यकर्ताओं ने अक्षय तृतीय पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लिया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, ललित टेलर, कौशल मालव, अविनाश दीक्षित, सत्यनारायण खण्डेलवाल, सूर्यप्रकाश, शरद जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बांसी. नेहरू युवा मंडल डोडी की ओर से परिंडे बांध कर नियमित पानी भरने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष नरमोहन मीणा, पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा, नरेश मीणा, सचिव ऋषिराज, उपाध्यक्ष दयाराम बैरवा, आशाराम मीणा, सुब्बाराव, कमल मीणा, सराज मीणा, मंडल अध्यक्ष राजूलाल खाटरिया आदि शामिल थे।