हेल्प कैंप... छोटे कापसी में निशुल्क बीपी जांच आज
पखांजूर| विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 17 मई के अवसर पर सांसद आदर्श ग्राम छोटे कापसी में जिलास्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला स्तर के डॉक्टर अपनी टीम के साथ उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में साथ ही पखांजूर व कोयलीबेड़ा स्थित सिविल अस्पताल में भी 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के रक्तचाप की निशुल्क जांच की जाएगी और इससे पीड़ित लोगों को दवा का वितरण किया जाएगा। शिविर में जिला के डॉ. केके ध्रुव, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. चित्ररेखा साहू, लैब टेक्नीशियन संगीता त्रिपाठी, काउंसलर आकाश सिंह, दीपक कुमार वर्मा रहेंगे।