दिव्यांग लोगों के लिए आज व कल लगेंगे कैंप
कपूरथला| सामाजिक सुरक्षा व स्त्री बाल विभाग पंजाब की ओर से भारत सरकार के सामाजिक न्याय व सशक्ति मंत्रालय के जरिए दिव्यांग लोगों की सहूलत के लिए भारत सरकार की अडिप स्कीम अधीन दिव्यांग लोगों को बनावटी अंग व सहायता उपकरण मुहैया करवाए जाने के लिए 17 अप्रैल को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी व 18 अप्रैल को रैडक्रास भवन कपूरथला में कैंप लगाए जा रहे है। डीसी मोहम्मद तैय्यब ने बताया कि इन कैंपों में बर्जुग लोगों को सुनने वाली मशीनों के अलावा अपंग लोगों की सहायता के लिए बनावटी अंग व उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। इस स्कीम अधीन जिन लोगों की मासिक आमदन 15 हजार रुपए से कम होगी। उन लोगों को 10 हजार रुपए की कीमत के उपकरण निशुल्क दिए जाएंगे। कैंपों के पहले पड़ाव में लोगों की जरूरत अनुसार असेसमेंट की जाएगी और पड़ाव में इन उपकरणों को बांटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुखजीत आश्रम रेलवे रोड पर संपर्क कर सकते है।