‘अख लड़ गई ओ मेरी, श्याम दे नाल अख लड़ गई’ भजन पर झूमे दर्शक
‘अख लड़ गई ओ मेरी, शाम दे नाल अख लड़ गई’ और “नी मैं यार बनाना नी चाहे लोग बोलियां बोले, नी मैं शाम मनाना नी चाहे लोग बोलियां बोले” जैसे भक्ति रास के भजनों से शालीमार बाग में आयोजित एक शाम घनश्याम के नाम में मुम्बई से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल ने उपस्थित भक्तों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। यह धार्मिक आयोजन श्री सत्य नारायण मंदिर कमेटी की तरफ से आयोजित किया गया था।
जिसमे जगाधरी से पहुंचे भजन गायक बलदेव सहगल ने भी अपने भजनों से सारा माहौल भक्तिमय कर दिया था। कार्यक्रम में गायक विनोद अग्रवाल ने श्री राधा कृष्ण जी के मनमोहक भजन गाकर भक्तजनों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम स्थल शालीमार बाग में रंग बिरंगी लाइटों, फूलों व चुनरियों के साथ की गई शानदार सजावट और श्री राधा कृष्ण जी का मनमोहक दरबार भक्तजनों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। इस अवसर पर क्षेत्र विधायक राणा गुरजीत सिंह, पूर्व विधायक राजबंस कौर राणा, मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष प्रो. अश्वनी शर्मा, नरेश गोसाई, भीमसेन अग्रवाल, रविंदर अग्रवाल, अरिहंत अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, तिलकराज अग्रवाल, उमेश शारदा, रजिंदर कौड़ा, मनोज भसीन बोबी, प्रदीप शर्मा, जगदीश धीर, एडवोकेट अमित बेरी, अमृतपाल कौर, अशोक अग्रवाल, पवन कुमार पम्मी, देवकी नंदन अग्रवाल, नरोत्तम देव रती, कविता अग्रवाल, अनिल गुप्ता, तरसेम बहल, नरेन्द्र प्रसाद पंछी, प्रकाश बठला, विक्की बठला, राजीव गुप्ता, अनिल कपूर, शशि बहल, सुदेश अग्रवाल, सन्नी गुप्ता, हनी गुप्ता, संजीव भारद्वाज, रितू शर्मा, राजेश सूरी, सुरिंदर शर्मा,अमन बहल,राकेश शर्मा, लविश कालिया, रजिंदर राजू, डा. रजिंदर भोला, अरूण संगर,दिनेश गुप्ता, राकेश पाली, महिन्द्रू, संजीव पूरी, हरजीत कौर मल्होत्रा,रजनी ओबराय, किरण वर्मा, सतपाल मेहरा, दविंदरपाल सिंह हंसपाल, अश्वनी शर्मा पिंकी, विजय छाबड़ा, कुलभूषण गोयल, वरिंदर सूद, गीता गोपाल गुप्ता, आरके भनोट, डा. राकेश मिन्हास, चंद्रप्रभा मिन्हास, बबली धीर, स्वामी प्रसाद, अश्वनी राजपूत, अशोक अरोड़ा, नरिंदर मंसू के अलावा बड़ी संख्या में भक्तजन व गणमान्य शामिल थे।
समागम के दौरान भजन गाते प्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल। -भास्कर