पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज को शिक्षित बेरोजगार से अधिक शिक्षित इंसान की जरूरत : सिद्दीकी

समाज को शिक्षित बेरोजगार से अधिक शिक्षित इंसान की जरूरत : सिद्दीकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसी भी कार्य या देश की तरक्की के लिए उसका पढ़ा-लिखा होना अति आवश्यक है। जो पढ़ेगा वही आगे बढ़ेगा। यह बात दाईये इस्लाम हजरत मौलाना मोहम्मद कलीम सिद्दीकी दिल्ली ने मदर्सा-दार-ए-अबी अयूब जामा मस्जिद पीरों वाली समीप शालीमार बाग अमृतसर रोड में प्रबंधक मौलाना अमानुल्लाह की अध्यक्षता और मुस्लिम भाईचारे के सहयोग से करवाए दीनी, इस्लाही, तालीमी बेदारी वार्षिक समारोह दस्तार-ए-फजीलत हुफाजे किराम को संबोधन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अंतिम नबी मोहम्मद साहिब ने भी दीन की शुरुआत इकरा से की थी। जिसका मतलब है पढ़ो। उन्होंने मदर्सा की शिक्षा प्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज को शिक्षित बेरोजगार से अधिक शिक्षित इंसान की जरूरत है। देश के हालात खराब हैं और नफरत की खेती हो रही है। जिसे एक पढ़ा-लिखा इंसान ही रोक सकता है। इस्लाम का मतलब है कि अनपढ़ता को खत्म करना है। अमानुल्लाह, पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य कलीम आजाद, सरवर गुलाम सब्बा ने मुख्यातिथि हजरत मौलाना मोहम्मद कलीम व विधायक राणा गुरजीत सिंह का सम्मान किया। समारोह दौरान कुरान शरीफ मुंह जुबानी याद कर चुके विद्यार्थी नसरुल्लाह व मुस्ताक की दस्तारबंदी कर उनकी हौंसला आफजाई की गई। समारोह में मौलाना अमानुल्लाह ने अतिथियों का धन्यवाद किया। इस दौरान मोहम्मद उमर, मोहम्मद नैय्यर, हाजी अब्दुल गफार, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद तनवीर, सहजाद, हाफिज इरशाद, हाजी अमजद, मौलाना आजम, मौलाना जाकिर हुसैन, हाफिज मोहम्मद, मंजर आलम, इसरार मोहम्मद, अयूब ठेकेदार सत्तार ठेकेदार, जब्बार ठेकेदार, यूनस ठेकेदार, डा. रमजान, नासिर सुलमानी, मोहम्मद समर, मनसूर अली, गुलाम सरवर सब्बा, शमशाद अली, बशर समून, एडवोकेट अमित, मौलवी हुसैन अहमद, रोहित सभ्रवाल, आकिब जावेद, अहमद करतारपुरी, सैय्यद याकूल हुसैन नकवी उपस्थित थे।

नसरुल्लाह व मुस्ताक की दस्तारबंदी उपरांत सम्मानित करते मुख्यातिथि हजरत मौलाना मोहम्मद कलीम सिद्दीकी दिल्ली, प्रबंधक मौलाना अमानुल्लाह व अन्य।

बच्चों को दुनियावी उचित शिक्षा दिलाएं : राणा

सिद्दीकी ने कहा कि आधुनिक युग में मुस्लिम भाईचारे के लोग आर्थिक तंगी का कहकर बच्चों को तालीम दिलाने में पिछड़ रहे हैं। उन्होंने मुस्लिम भाईचारे के लोगों को अपील की है कि वह अपने बच्चों को अधिक से अधिक तालीम दिलाएं। समारोह में विशेषातिथि के रुप में पहुंचे क्षेत्र विधायक राणा गुरजीत सिंह ने मुस्लिम भाईचारे के लोगों को अपील की है कि वह अपना अधिकार लेने के लिए बच्चों को दीन के साथ दुनियावी उचित शिक्षा दिलाएं। पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य कलीम आजाद ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव मुसलमानों का साथ दिया है। मुसलमानों ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। इसी कारण राज्य के मुसलमान स्वयं को सुरक्षित समझते हैं। मौलाना निवासी सुलेमान नदवी मुजफर नगर ने तलाक संबंधी चल रहे विवाद पर विस्तृत जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...