पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंप्यूटराइजड अकाउंटिंग की मुफ्त सिखलाई हासिल करने वालों को प्रमाण पत्र वितरित

कंप्यूटराइजड अकाउंटिंग की मुफ्त सिखलाई हासिल करने वालों को प्रमाण पत्र वितरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरोजगार नौजवान लड़के-लड़कियों को स्वयं रोजगार मुहैया करवाने के तहत पेंडू विकास विभाग, भारत सरकार के निर्देशों अनुसार पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जिला कपूरथला में चलाए जा रहे पेंडू स्वयं-रोजगार सिखलाई संस्थान (आरसेटी) द्वारा सिखलाई संस्थान (आरसेटी) द्वारा कंप्यूराइजड अकाउंटिंग की मुफ्त ट्रेनिंग हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सोमवार को प्रमाण पत्र वितरण किए गए। समागम में पीएनबी कपूरथला के डिप्टी सर्कल वीके जुल्का मख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। इस मौके उन्होंने सिखलाई हासिल करने वाले शिक्षार्थियों का जीवन में सफल होने के लिए आगामी सोच रखने और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके विशेष तौर पर पहुंचे चीफ एलडीएम कर्मजीत सिंह ने शिक्षार्थियों को मेहनत करके अपने रोजगार शुुरू करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के डायरेक्टर परमजीत सिंह ने इस दौरान बताया कि विभिन्न कार्यों की सिखलाई बिल्कुल मुफ्त दी जाती है और कोर्स मुकम्मल करने के उपरांत जरुरतमंद शिक्षार्थियों को अपना रोजगार शुरू करने के लिए बैंकों द्वारा कर्जा प्राप्त करने में सहायता भी की जाती है।

इस अवसर पर जुगराज शर्मा, मिस जोती लोटिया, प्रिय, वरिंद्रजीत कौर, पंकज कुमार और अन्य स्टाफ सदस्य के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...